फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब के नाम पर न्यायिक अधिकारी की बेटी से 20 हजार रुपये की ठगी, नौकरी डॉट कॉम पर किया था आवेदन

Mon, 14 Dec 2020 12:35 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमरोहा में साइबर ठगों ने जॉब के नाम पर न्यायिक अधिकारी की बेटी से धोखाधड़ी कर डाली। पहले एप्लीकेशन प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 49 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए। बाद में चार बार में 19,796 रुपये खाते से कट गए। 

विज्ञापन


पीड़िता ने घटना की जानकारी एसपी को दी। उनके आदेश पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, एसपी ने साइबर सेल टीम से तत्काल रुपये वापस कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

ठगी की यह घटना अमरोहा में तैनात एक न्यायिक अधिकारी की बेटी के साथ हुई है। बताते हैं कि न्यायिक अधिकारी की बेटी ने नौकरी डॉट कॉम पर आवेदन किया था। जिसके बाद 17 नवंबर की सुबह करीब 11:45 बजे उनके मोबाइल पर 9090803255 नंबर से कॉल आई। 
विज्ञापन


कॉलर ने खुद को नौकरी डॉट कॉम से बताया और बतौर एप्लीकेशन प्रोसेसिंग चार्ज के 49 रुपये खाते में डालने के लिए कहा था। न्यायिक अधिकारी की बेटी ने ठग के बताए खाता नंबर में पैसे ट्रांसफर कर दिए थे। लेकिन, तभी उनके खाते से 4949 रुपये कट गए। इसके बाद चार बार में 19,796 रुपये काट लिए गए। 

जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने एसपी सुनीति को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर देहात थाना पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें