फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक का उसके घर आना जाना था। एक दिन युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने उससे फोन पर बातचीत करनी शुरू कर दी थी। एक दिन परिजन किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान वहां युवक पहुंच गया और उसने युवती को झांसा दिया कि वह उससे प्रेम करता है और शादी करना चाहता है। आरोपी ने युवती को अपनी बातों में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी शादी करने से इनकार करने लगा। जब युवती ने ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वीडियो बना लिया है, जिससे वह सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम कर देगा। एसएसपी ने मैनाठेर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें