फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दोस्त से विवाद की रंजिश में नाबालिगों ने की थी छात्र पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद) सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ चौराहे के पास छात्र पर उसके दोस्त की रंजिश में फायरिंग की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों किशोर को पकड़ लिया। जिसके बाद उनको किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया जहां आरोपी राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के शेरुआ चौराहे निवासी जिशान बीएससी का छात्र है। शुक्रवार को जिशान पैतृक गांव कोकरपुर से लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो लड़कों ने उसको घेर लिया था। आरोप कि उस पर फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि जिशान का दोस्त उनका भी दोस्त है। लेकिन इनके बीच एक साल पहले विवाद हो गया था। जिसमें जिशान ने अपने दोस्त का साथ दिया और उसकी रंजिश में जिशान पर फायरिंग की थी। दोनों किशोर अमरोहा के नौगावां सादात के रहने वाले है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दोनों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें