छात्र ने बताया कि एक वर्ष पहले लखनऊ की एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। 10 जनवरी को वह लिंक एक्सप्रेस में बैठकर मुरादाबाद पहुंचा यहां से वह महिला के साथ कार में लखनऊ पहुंच गया। तभी से छात्र लखनऊ में महिला के साथ ही रह रहा था।
इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती होने पर संभल जिले का बहजोई का छात्र घर छोड़कर लखनऊ जा पहुंचा। हालांकि पुलिस ने सातवें दिन छात्र को लखनऊ से पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि छात्र के पिता ने 11 जनवरी 2022 को छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
छात्र के पिता ने बताया था कि उनका बेटा नगर के एक विद्यालय में 11वीं का छात्र है। वह तड़के से ही घर से लापता हो गया, जबकि उसे बीती 10 जनवरी 2022 की रात में अपने भाइयों के साथ पढ़ता हुआ देखा था। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने पर उप निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने सर्विलांस की मदद से जांच-पड़ताल व तलाश की, तो 17 जनवरी 2022 को छात्र लखनऊ में मिल गया।
छात्र से पूछताछ करने पर सामने आया कि उसकी करीब एक वर्ष पहले लखनऊ की एक महिला के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। इसके बाद आए दिन महिला से बात होती थी। बीती 10 जनवरी 2022 को वह तड़के बहजोई में लिंक एक्सप्रेस में बैठकर मुरादाबाद जा पहुंचा।
विज्ञापन
मुरादाबाद से वह महिला के साथ कार में सवार होकर लखनऊ पहुंचा था। तभी से छात्र लखनऊ में महिला के साथ ही रह रहा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, छात्र को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।