फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उत्तराखंड में बैठे खनन माफिया ने वाहनों को पार कराने का लिया ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तराखंड में बैठा खनन माफिया यूपी में वाहनों को पार कराने का ठेका ले रखा है। उसने ट्रांसपोर्टरों को मैसेज जारी कर चार फरवरी से वाहनों को भेजने के लिए कहा है। मैसेज की भनक मिलने पर जिला प्रशासन परेशान हो गया। इस मामले में डीएम ने खनन अधिकारी को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खनन माफिया के मनोबल काफी बढ़ गए हैं। पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए उत्तराखंड के एक खनन माफिया ने ट्रांसपोर्टरों को व्हाट्सएप पर मैसेज जारी किया है। उसने मैसेज में दो मोबाइल नंबर के साथ वाहनों को जाने के लिए तीन रास्तों को भी बताया है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि उत्तराखंड से ही खनिज उत्पाद यूपी में नियमानुसार पर्ची कटाकर आते हैं लेकिन खनन माफिया का कहना है कि उसकी बात अधिकारियों से हो गई है। खनन के वाहन तीन रास्ते, दड़ियाल, अलीगंज और ठाकुरद्वारा चौकी से होकर आएंगे। गाड़ी का पेपर पूरा रहना चाहिए। मुरादाबाद पार कराने की जिम्मेदारी उसकी होगी। आरटीओ, खनन अधिकारी कुछ नहीं करेंगे। इस मैसेज की जानकारी मिलने के बाद डीएम अनुज सिंह ने खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की जानकारी एसएसपी को भी दी गई है। पुलिस ने दोनों नंबरों का डिटेल निकाल लिया है। दोनों नंबर उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस मैसेज को अफवाह मान रहे हैं लेकिन ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इसी प्रकार पहले गाड़ियां पास कराई जाती थी लेकिन ठाकुरद्वारा में प्रशासन और खनन से जुड़े लोगों के बीच मारपीट की घटना होने के बाद इस प्रकार गिरोहों के कार्य बंद हो गए थे लेकिन अब फिर सक्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें