फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम : दूसरी किस्त अटकी तो काम पड़ा धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद परिसर में बन रहे मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस स्टेडियम का निर्माण कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना है, लेकिन दूसरी किस्त जारी न होने से काम की रफ्तार प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, परियोजना की पहली किस्त जारी होने के बाद एक अक्टूबर 2025 से निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन दूसरी किस्त की करीब 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि अब तक विभाग से जारी नहीं हुई है। इसके लिए संबंधित विभाग को मार्च महीने में प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन तीन महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बजट जारी नहीं हो सका। धनराशि अटकने के कारण सीमित संसाधनों के साथ काम किया जा रहा है। जिससे निर्माण की गति काफी धीमी पड़ गई है।
बैडमिंटन हॉल में होंगी खेल की अन्य सुविधाएं
इस मिनी स्टेडियम की खास बात यह होगी कि यहां बैडमिंटन हॉल के साथ खेल की अन्य सुविधाएं होंगी। जहां राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को खेल अभ्यास की आधुनिक सुविधा मिलेगी। इससे स्कूल स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
वर्जन...
दूसरी किस्त के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेज दिया गया है। अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है। -शतानंद शर्मा, एडीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें