फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील : तीन ब्लाॅकों में तैयारी, बाकी में नहीं हो सके इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करीब तीन महीने पहले शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील बनाने के दिए गए आदेश पर अमल नहीं हुआ। आधी अधूरी तैयारी के बीच कुंदरकी, डिलारी और बिलारी के खंड शिक्षाधिकारियों ने स्कूलों में मिड डे मील बनवाने का दावा किया है। जबकि बाकी ने हाथ खड़े कर लिए हैं। अब तीन ब्लाॅकों को छोड़कर बाकी शहरी क्षेत्र के स्कूलों में 20 मई तक एनजीओ की ओर मध्याह्न भोजन की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र (नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत) में आने वाले 200 से ज्यादा कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में एनजीओ की ओर से मिड डे मील वितरित किया जाता है। एक अप्रैल से इन शहरी क्षेत्र के स्कूलों को खुद अपने स्तर से मिड डे मील की व्यवस्था करनी थी। इसके लिए दिसंबर माह में डीएम ने आदेश जारी किया था। सीडीओ ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से प्रमाणपत्र मांगा गया था। ताकि समय रहते सभी तैयारी पूरी की जा सके।

बावजूद इसके सिर्फ कुंदरकी, डिलारी और बिलारी के खंड शिक्षाधिकारियों ने प्रमाणपत्र देकर तैयारी पूरी होने का दावा किया है। बाकी खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से प्रमाणपत्र नहीं दिए गए। इनके क्षेत्र के स्कूलों में रसोइयों, खाद्यान्न और गैस कनेक्शन की व्यवस्था नहीं हो सकी। इस संबंध में बीएसए विमलेश कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत ढकिया, नगर पंचायत महमूदपुर माफी, नगर पालिका बिलारी को छोड़कर शेष शहरी क्षेत्र के स्कूलों में 20 मई तक एनजीओ की ओर से मध्याह्न भोजन वितरित किए जाने की अनुमति डीएम की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें