फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरोप गलत़, कोई कार्यकर्ता आवास में नहीं गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने गलत तथ्य प्रस्तुत कर थाने में उनके संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोरक्षा आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में साक्ष्य देख सकती है। कोई कार्यकर्ता नगर आयुक्त के आवास में नहीं गया था।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि 30 मार्च को संगठन के लोग गोरक्षा को लेकर ज्ञापन देने नगर आयुक्त के पीली कोठी स्थित कार्यालय पर गए थे। आरोप लगाया कि शहर के अंदर निराश्रित गोवंश दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं लेकिन गोवंश के लिए नगर निगम ने एक वाहन तक की व्यवस्था नहीं कराई है। निगम की गोशाला के मैनेजर मुकेश ने कई बार कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन के पास प्रदर्शन की पूरी वीडियोग्राफी मौजूद है। पुलिस की मौजूदगी में आंदोलन किया गया है। इस मामले में संगठन के लोग मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ जाएंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वहां साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। प्रेसवार्ता में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर महामंत्री अमित अग्रवाल, विजय शर्मा, इशांक भारद्वाज, विशु यीशु शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें