फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी के जरिये समाज को दिया मद्यनिषेध का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर ग्राम जैतपुर पट्टी में मद्यनिशेध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मद्यनिषेध विभाग ने गांव में प्रदर्शनी लगाई। चित्रों और स्लोगनों के जरिये समाज को मद्यनिषेध का संदेश दिया गया। प्रदर्शनी स्थल पर एक मद्यनिषेध संगोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी आलोक कुमार और संगोष्ठी के अध्यक्ष शरीफ हुसैन ने लोगों को बताया कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। इसके खिलाफ जनता को जागरूक और एकजुट होना होगा। सिद्धार्थ विक्रम, बिलाल हुसैन, अमर सिंह सैनी आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों से नशा न करने की अपील की। मद्यनिषेध खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जादूगर हेमंत ने मनोरंजक तरीके से ग्रामीणों को नशा न करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें