ठाकुरद्वारा। एसपीएसएम इंटर कॉलेज रामूवाला गनेश के यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल सिंह ने बताया कि गांव असलेमपुर निवासी सूर्यांश पुत्र वीरेंद्र सिंह ने हाई स्कूल परीक्षा में 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज के साथ तहसील क्षेत्र में भी टॉप किया है। कॉलेज स्तर पर रितिक ने 89.5 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, शिखा चौहान ने 88.83 प्रतिशत के साथ तीसरा, मानसी कुमारी ने 88.5 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान पर प्राप्त किया है।
जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉलेज स्तर पर तृप्ति ने 82 प्रतिशत के साथ पहला, मोहम्मद शोहिब ने 78.6 प्रतिशत के साथ दूसरा, वंशिका कुमारी ने 77.4 प्रतिशत के साथ तीसरा व निकिल कुमार ने 75.2 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में प्रबंधक सुभाष चंद्र चौहान ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षक वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, दिवेश कुमार, ममता रानी, सत्यपाल सिंह, रीना और विनीत कुमार आदि रहे। संवाद
फोटो 3,4 ठाकुरद्वारा के एसपीएसएम इंटर कॉलेज रामूवाला गनेश में सम्मानित मेधावी छात्र छात्राएं
फोटो 5 ठाकुरद्वारा के एसपीएसएम इंटर कॉलेज रामूवाला गनेश में तहसील स्तर पर प्रथम सूर्यांश