फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर बिटिया: मेधावी बेटी ने दो घंटे में निपटा दिया पुराना विवाद, रेलवे ट्रैक किनारे बाउंड्री वाल की समस्या का समाधान

Sun, 31 Jan 2021 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
एक दिन की नगर आयुक्त बनीं मुस्कान चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद शहर की  मेधावी बेटी को कमान मिली तो बड़ा विवाद मिनटों में सुलझ गया। शनिवार को  नामित नगर आयुक्त बनी मुस्कान चौहान के दो घंटे के कार्यकाल में गोविंद नगर में रास्ते का विवाद का निपट गया। 
विज्ञापन


अफसर बिटिया ने लोगों की भावनाएं समझकर रास्ता छोड़ने की राय दी तो नगर निगम व रेल इंजीनियरों ने सहमति जताते इस पर मुहर लगा दी। अब गोविंद नगर, आंबेडकर नगर के लोगों को आवाजाही के लिए 15 फुट का रास्ता मिलेगा।

मिशन शक्ति अभियान में शनिवार का दिन बेटियों के नाम रहा। जिला व शहर के विभिन्न पदों पर दो घंटे के लिए नामित अधिकारी की कमान बेटियों ने संभाली। निगम में नगर आयुक्त बनीं हाईस्कूल की मेधावी मुस्कान चौहान के संक्षिप्त कार्यकाल में बड़ा विवाद निपट गया।
विज्ञापन


गोविंद नगर में आरओबी के निर्माण में रेलवे बाउंड्री को लेकर आंबेडकर नगर के लोग विरोध में है। विवाद से चारदीवारी नहीं बन पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे को 20 फीट रास्ता छोड़ना चाहिए  जबकि रेल में  10 फीट से अधिक रास्ता छोड़ने को तैयार नहीं था। 
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे के एडीईएन पीके शर्मा बाउंड्री की ड्राइंग लेकर नगर आयुक्त के पास पहुंचे। मौके पर मौजूद नामित अधिकारी ने लोगों की भावनाओं  और
रेलवे के  नियमों को समझ कर ज्यादा जगह पर सहमति जताई तो नगर आयुक्त संजय चौहान ने उस पर मुहर लगा दी। 

रेलवे ने आंबेडकर नगर में 485 वर्ग मीटर जमीन छोड़ी है। बदले में निगम उसे भदौरा में 727 वर्गमीटर जमीन देगा। नामित नगर आयुक्त से भाजपा नेता राहुल शर्मा, पार्षद मसरुर खां व शाने अली शानू ने समस्याएं रखीं। जिसे उन्होंने सुलझाने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त के साथ नामित अधिकारी ने ट्रंचिंग ग्राउंड के अलावा टाउनहाल लाइब्रेरी, जन्म मृत्य प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यालयों का भी घूमकर जाएजा लिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी टीएन मिश्रा, जीएम प्रमोद कुमार गुप्ता आदि रहे। बेटी बचाओ संयोजिका प्रिया अग्रवाल ने भी नामित अधिकारी का स्वागत किया।

इस कार्य के लिए रेलवे को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा था और लोगों की समस्या का समाधान भी नहीं हो पा रहा था। मेधावी छात्रा ने अपनी बुद्धिमता से इस विवाद का हल निकाल दिया। बिटिया को उज्जवल भविष्य के लिए भकामनाएं। -पीके शर्मा, एडीईएन रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें