फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशः थाने के पास व्यापारी के घर डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाने से चंद कदम दूर सीधी सराय मोहल्ले में एक चूड़ी विक्रेता के घर शुक्रवार सुबह डकैती की वारदात की र्गई। वारदात को दो महिलाओं और तीन युवकों ने अंजाम दिया। घर के अंदर चूड़ी विक्रेता उसकी पत्नी और भतीजी को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर 60 हजार रुपये लूट लिए गए। परिवार को कमरे में बंद कर बदमाश भाग निकले। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गलशहीद थाने में डकैती के बजाय लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीधी सराय मोहल्ले में अनीसुर्रहमान पत्नी रुबीना दो बेटियों जोया, बुशरा और भतीजी अल्तमस (10) के साथ रहते हैं। अनीसुर्रहमान चूड़ियों के थोक विक्रेता हैं। मकान के भूतल पर ही उनकी दुकान है। दुकान के अंदर ही गोदाम भी है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढे़ नौ बजे दो महिलाएं उनकी दुकान में चूड़ी खरीदने के बहाने आईं। 15 बंडल चूड़ियों को खरीदने की बात कही। वह चूड़ियां लाने के लिए गोदाम में गए, इस दौरान ही एक महिला वहां से निकल गई। पूछने पर दूसरी महिला ने बताया कि वह भाई को बुलाने गई है। कुछ देर बाद ही दो बदमाश बाइक पर और तीसरा पैदल ही आया और तीनों दुकान में घुस गए। एक ने हेलमेट लगा रखा था जबकि बाकी दो बदमाशों ने रुमाल से चेहरा ढक लिया। दुकान के अंदर अनीसुर्रहमान को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। उनके हाथ प्लास्टिक की पतली रस्सी से बांध दिए। इस बीच दूसरी महिला भी दुकान से बाहर निकल गई। बदमाशों ने दुकान का शटर अंदर से बंद कर दिया और गोदाम में बने जीने के रास्ते अनीसुर्रहमान को वे तीनों पहली मंजिल पर ले गए। वहां पर कमरे में बैठीं रुबीना और अल्तमस को भी बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। उस वक्त चूड़ी विक्रेता की बेटियां स्कूल गई हुई थीं। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने घर में रखे नकदी और जेवर देने के लिए कहा। रुबीना ने बदमाशों को घर में रखा बैग सौंप दिया, जिसमें 60 हजार रुपये रखे थे। इसके बाद उन तीनों को बदमाश दूसरे कमरे में ले गए और नकदी, जेवर की दोबारा मांग की। परिवार ने कहा कि घर में अब नकदी और जेवर नहीं है। जेवर रिश्तेदार के घर पर रखे हुए हैं। जिसके बाद बदमाशों ने खुद ही पूरे घर की तलाशी ली। बदमाशों को और जेवर, नकदी नहीं मिली तो सामान बिखेर दिया। अनीसुर्रहमान, उनकी पत्नी और भतीजी को कमरे में बंद कर वे तीनों वहां से भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद दरवाजा खोलकर चूड़ी विक्रेता और उसका परिवार कमरे से बाहर निकला। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घर में घुसकर दिनदहाडे़ हुई डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
बयान
‘ गलशहीद में हुई वारदात के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात में महिलाएं भी शामिल थीं, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित पाठक, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें