फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा को रेल लाइन से जोड़ने के लिए रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा को रेल लाइन से जोड़ने की मांग को लेकर भाजपा नेता ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र संयोजक शिवेंद्र गुप्ता ने ज्ञापन में कहा है कि ठाकुरद्वारा में रेल लाइन नहीं है। इसके अलावा यहां पर कोई भी रोडवेज स्टेशन भी नहीं है। मुरादाबाद की दूरी यहां से करीब 50 किमी है। जबकि यहां से 11 किमी दूर उत्तराखंड के काशीपुर में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। लेकिन ठाकुरद्वारा के नागरिक आवश्यक सुविधाओं से वंचित हैं। इस कारण इस क्षेत्र का समुचित विकास भी नहीं हो पा रहा है। यहां रोजगार, शिक्षा और अन्य सुविधाओं का अभाव है। ठाकुरद्वारा में रेल लाइन की मांग वर्षो से चल रही है लेकिन जनता की मांग को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है।
वर्ष 2024 में रामनावाला ठाकुरद्वारा से होकर रेल लाइन का सर्वे हुआ था जो काशीपुर से धामपुर तक 58 किमी लंबी प्रस्तावित रेल लाइन है लेकिन इसे अभी तक सरकार से वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है। यहां का इस समय कोई भी संसद या विधायक भाजपा का नहीं है। इस कारण भी लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि शीघ्र बजट पेश होने वाला है इसलिए वे क्षेत्र की जनता की तरफ से वे मांग करते हैं कि इस बार ठाकुरद्वारा से होकर रेल लाइन को निकालने की मंजूरी रेल मंत्री देने का कष्ट करें। जिससे रेलवे लाइन निकलने से क्षेत्र का विकास हो सके और लोगों को रेल सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें