फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नगर के 627 विद्युत उपभोक्ताओं पर एक करोड़ 8 लाख का बकाया

Fri, 16 Jan 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के 627 विद्युत उपभोक्ताओं पर विभाग का एक करोड़ आठ लाख का बिल बकाया है। विद्युत कॉरपोरेशन ने बकायेदार उपभोक्ताओं के भुगतान के लिए ओटीएस योजना चला रखी है। जिसमें बकाया बिल जमा करने पर तमाम छूट है लेकिन इसके बाद भी इन उपभोक्ताओं पर सरकार की योजना का कोई असर नहीं है। विद्युत विभाग के प्रचार प्रसार के बाद भी यह उपभोक्ता अपना बकाया बिल जमा करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ठाकुरद्वारा के विद्युत विभाग के जेई महेश सिंह ने बताया कि ओटीएस योजना के प्रथम फेज में 25 प्रतिशत छूट थी। योजना के द्वितीय फेज में 20 प्रतिशत और तृतीय फेज में 15 प्रतिशत की छूट है। जबकि ब्याज 100 प्रतिशत माफ है लेकिन इस योजना का भी विद्युत बकायेदारों पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। वे बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जिस पर विभाग को उनके खिलाफ अगली कार्रवाई करनी पड़ सकती है। उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेकर शीघ्र अपने बिल जमा करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें