फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कानपुर में मेगा ब्लॉक, मुरादाबाद में 12 दिन नहीं रुकेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कानपुर रेल खंड में पुल संख्या 110 पर डाउन लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण दो अप्रैल से 12 मई तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इसका असर मुरादाबाद रेल मंडल में ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। इस दौरान कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि कुछ परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी या देरी से चलेंगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या (54325) सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर एक अप्रैल से 12 मई तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या (54326) कानपुर सेंट्रल पैसेंजर- सीतापुर सिटी दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या (54335) बालामऊ-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या (54336) कानपुर सेंट्रल बालामऊ मैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12469 कानपुर सेंट्रल- जम्मूतवी एक्सप्रेस को 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल और 1, 6, 8, 13 मई को परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल, इटावा, दिल्ली अंबाला, कैंट मार्ग द्वारा संचालित किया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें