फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कंपनी में फर्श पर बन रही थीं दवाएं

Fri, 16 Feb 2018 02:34 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंद कंपनी में बन रही थीं दवाएं - फोटो : net image
विज्ञापन
ड्रग अफसरों ने अधोमानक दवा बनाने संबंधी 68 तरह की अनियमितता मिलने पर जिस दवा कंपनी को नवंबर में बंद किया था, वह बृहस्पतिवार को धड़ल्ले से चलती मिली। डीएलओ के नेतृत्व में पांच जिलों की टीम ने कंपनी पर छापामारी की। अफसरों ने मौके पर दवा निर्माण होते पाया। करीब 20 लाख रुपये का दवा बनाने का सामान और तैयार दवा बरामद की गई हैं। इसके अलावा अधिकारियों को लाखों रुपये की दवा बिक्री का रिकार्ड मिला है। टीम को देखकर आठ-दस कर्मचारी भाग गए, जबकि तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कंपनी को सील कर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


महानगर के गलशहीद क्षेत्र में प्रिंस रोड पर डीके फार्मा टेबलेट के नाम से दवा कंपनी को अफसरों ने नवंबर में बंद करा दिया था। निरीक्षण में यह कंपनी 68 मानकों पर फेल पाई गई थी। ड्रग अफसरों के अनुसार यहां निर्मित दवाएं अधोमानक मिली थीं। उसके बाद कंपनी को नोटिस देकर बंद करा दिया गया था। कंपनी मालिक ने निर्धारित समय में नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके बाद 19 दिसंबर को कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। अधिकारी लगातार सील लगाने के लिए कंपनी पर जाते रहे, लेकिन वहां पर मालिक के न मिलने से सील नहीं लगाई जा सकी। बृहस्पतिवार दोपहर अफसरों को जानकारी मिली कि कंपनी में दवाओं का निर्माण किया जा रहा है।


उसके बाद पांच जिलों के ड्रग अफसरों की टीम ने डीएलओ आरपी पांडे के नेतृत्व में छापामारी की। टीम को देखकर कंपनी का मालिक और आठ-दस कर्मचारी भाग निकले। तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। टीम को मौके पर मशीन चलती मिलीं। इनसे दवाओं का निर्माण किया जा रहा था। मौके से करीब 20 लाख रुपये का दवा बनाने का सामान बरामद किया। कंपनी में पांच तरह की तैयार दवाएं बरामद कीं। इनके सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं। कंपनी के रिकार्ड को जब्त कर लिया गया है। इनमें दो कैशमीमों हैं। अधिकारियों के अनुसार लाखों रुपये की दवाओं की बिक्री कंपनी द्वारा बंदी के दौरान बनाकर की गई। अधिकारियों ने कंपनी मालिक राकेश कुमार ढाल को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कंपनी को साल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें