फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कटघर में पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग गए मीट तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने एक वाहन को रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी वाहन छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने वाहन को चेक किया तो उसमें मीट लदा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पर बुला ली। मीट का सैंपल सुरक्षित कराने के बाद गड्ढा खोद कर दबवा दिया है। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर थाने के एसआई चांदवीर सिंह शुक्रवार की रात गुलाबबाड़ी से मुस्लिम डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान एक छोटा वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो वाहन में सवार दो युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस कर्मी बाल बाल गए।
इसके बाद पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो कुछ ही दूरी पर जाकर आरोपी वाहन छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह और सीओ कटघर तरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। वाहन में करीब 120 क्विंटल मीट बरामद हुआ है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें