फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में मांस का टुकड़ा फेंका, हंगामा

Tue, 13 Oct 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से चंद घंटे पहले शरारती तत्वों ने महानगर का माहौल खराब करने की कोशिश की। सोमवार की रात कटघर थानाक्षेत्र में एक धार्मिक स्थल में मांस का टुकड़ा फेंक दिया। जिसे लेकर लोग भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया।  घटना की जानकारी मिलने पर फोर्स लेकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



उन्होंने गुस्साए लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। देर रात तक धर्मस्थल और उसके आस पास फोर्स तैनात थी। मुगलपुरा और कटघर थाने के बॉर्डर पर बरवालान में सोमवार की रात एक धर्मिक स्थल में किसी शरारती तत्व में मांस का टुकड़ा फेंक दिया गया है। मोहल्ले के लोगों ने धार्मिक स्थल में एक पोटली पड़ी देखी।


कुछ शक होने पर लोगों ने पोटली को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पोटली में मांस के टुकड़े थे। धार्मिक स्थल में मांस फेंके जाने की खबर मोहल्ले में तो मौके पर लोगों भी भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। धर्मस्थल से लेकर सड़क तक लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचनादी गई। खबर मिलने पर सीओ कोतवाली पूनम मिश्रा फोर्स लेकर पहुंच गई।
विज्ञापन



हंगामा बढ़ने पर कोतवाली, नागफनी और कटघर से भी फोर्स बुला ली गई। गुस्साए लोग आरोपी को मौकेपर ही सजा देने पर अड़े थे। पुलिस अफसरों ने गुस्साए लोगों को समझा कि वह लिखित में तहरीर देें। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी। इसके बाद ही लोग शांत हुए। मौके पर देर रात तक फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें