फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते दाम पर 48 फ्लैट्स बनाएगा एमडीए

Sat, 09 Apr 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
नवीन नगर अपार्टमेंट को लेकर पब्लिक के क्रेज को देखते हुए एमडीए ने अब रामगंगा विहार और आशियाना के बार्डर पर स्थित गांव से सटी अपनी जमीन पर फ्लैट्स बनाने का फैसला किया है। गांव से एकदम सटी इस जमीन पर एमडीए 48 फ्लैट़स बनाने जा रहा है। ये फ्लैट़्स सस्ती दर पर बेचे जाएंगे।
विज्ञापन


इनका साइज टू बीएचके और थ्री बीएचके होगा। प्राधिकरण ने इनकी डिजाइन तैयार कर ली है। बहुत जल्द इनका निर्माण शुरू हो जाएगा। पीएसी तिराहे पर नवीन नगर में एमडीए ने दो साल पहले अपार्टमेंट बनाया था। जिसमें पब्लिक का जबरदस्त क्र्रेज उभरकर आया था। फ्लैट्स की संख्या से बीस गुना आवेदन आए थे।

इन फ्लैट्स के आवंटन/ लाटरी को लेकर भी काफी बवाल हुआ था। प्राधिकरण के चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। नवीन नगर अपार्टमेंट की सफलता को देखते हुए एमडीए ने अब रामगंगा विहार और आशियाना कालोनी के बीच में स्थित गांव से सटी अपनी 3200 वर्ग मीटर जमीन में भी फ्लैट्स बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


एमडीए यहां दो बेडरूम और तीन बेडरूम वाले कुल 48 फ्लैट़्स बनाने जा रहा है। इनका कारपेट एरिया 50 वर्ग मीटर से 65 वर्ग मीटर के बीच होगा। फ्लैट्स चार मंजिला होंगे। एमडीए अफसरों का कहना है कि ये फ्लैट्स किफायती दर पर बेचे जाएंगे।
  रामगंगा विहार में प्राधिकरण की 3200 वर्ग मीटर जमीन है। जिस पर फ्लैट्स बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए ड्राइंग तैयार हो गई है और जल्द टेंडर करके निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-  जेबी सिंह यादव, वीसी एमडीए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें