फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए की कार्रवाई से भड़के डाक्टर, बोले पुरजोर विरोध करेंगे

Tue, 14 Feb 2017 04:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
एएमडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसी नर्सिंग होम को सील करने के लिए एमडीए की ओर से नोटिस चस्पा की कार्रवाई से आईएमए के डाक्टरों में रोष है। इस कार्रवाई की विरोध में सोमवार को डाक्टर आईएमए भवन में जुटे। जहां एमडीए के खिलाफ रोष जताया गया। बाद में सभी डाक्टर कमिश्नर से मिलने पहुंचे और अपना पक्ष रखा। 
विज्ञापन


शनिवार को ट्यूबबेल कालोनी स्थित मानसी नर्सिंग होम के बाहर एमडीए ने नोटिस चस्पा कर दी। संचालक को 27 तक की मोहलत दी, ताकि उसे खाली कराया जा सके। इसके विरोध में आईएमए भवन में डाक्टरों ने सोमवार को बैठक की।

आईएमए स्टेट प्रेसीडेंट डा. विनय गुप्ता ने कोर्ट में चल रहे मामले का हवाला देते हुए कहा कि एमडीए की कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बाद में डाक्टर जुलूस की शक्ल में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। डाक्टरों ने कमिश्नर को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।
विज्ञापन


आईएमए ने वकील प्रभात कुमार और मो. जुनैद के जरिए कोर्ट के मामले को भी रखा। इस दौरान आईएमए प्रेसीडेंट डा. सुधीर मिड्ढा, सेक्रेटरी डा. रवि गंगल, डा. सुनील खट्टर, डा. मनोज सक्सेना, डा. मोहम्मद असद, डा. पल्लव अग्रवाल, डा. शलभ अग्रवाल, डा. गिरजेश केन, डा. पंकज गुप्ता, डा. सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें