मुरादाबाद। कम कीमत में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एमडीए ने चार आवासीय योजनाओं के फ्लैट बेचने की प्रक्रिया शुरू की है। इनमें ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के कुल 466 फ्लैट शामिल हैं। ऑनलाइन पंजीकरण पांच नवंबर से शुरू हो गया है। इच्छुक लोग 31 मार्च 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। फ्लैटों का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा।
अरावली एन्क्लेव के 81, विंध्याचल एन्क्लेव के 107, अलकनंदा एन्क्लेव के 171 और अमृत कुंज एकता विहार साउथ के 107 फ्लैट शामिल हैं। इनका क्षेत्रफल 38.46 से 75.44 वर्गमीटर तक है। कीमत 4.05 लाख से 22.70 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। अरावली एन्क्लेव में ईडब्ल्यूएस फ्लैट 4.05 लाख रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि अन्य योजनाओं में एलआईजी फ्लैटों की कीमत मंजिल के अनुसार अलग-अलग है। एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि पंजीकरण के लिए संपत्ति मूल्य का पांच या 10 प्रतिशत ऑनलाइन जमा करना होगा। कौन सी दर किस फ्लैट पर लागू होगी, इसकी पुष्टि आवेदन से पहले करनी होगी। फ्लैटों का आवंटन उपलब्धता के आधार पर होगा।