फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीबीएस छात्रा समेत दो संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में संक्रमण की रफ्तार घटने लगी है। शुक्रवार को एमबीबीएस की छात्रा समेत दो लोग संक्रमित पाए गए। वहीं क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर नौ मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

जनवरी में संक्रमण की रफ्तार तेज रही। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। शहर से लेकर गांव तक पॉजिटिव केस मिले। लेकिन फरवरी में संक्रमण के फैलाव में कमी आई। संक्रमण की रफ्तार घटने लगी। शुक्रवार को जिले में सिर्फ दो पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें एमबीबीएस की छात्रा और बुद्धि विहार निवासी 28 वर्षीय युवक शामिल हैं। छात्रा आरटीपीसीआर की जांच में पॉजिटिव आई, जबकि युवक की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। जिले में अब 39 एक्टिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें