फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस से वीडियो कॉल कर छात्रा ने भाई को सुनाई अपनी मजबूरी की दास्तां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा ने वीडियो कॉल कर अपने भाई को दर्द बयां करते हुए कहा कि कि मैं घर भी नहीं लौट सकती और यहां भी हर रोज टार्चर झेल रही हूं। पीड़िता के भाई की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में छात्रा के सहपाठी और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यहां की मूल निवासी एक छात्रा के भाई ने पुलिस को बताया कि 24 जून 2020 को उसकी बहन ने रूस से व्हाट्सएप पर वीडियो काल आई थी। उसने मुझे स्क्रीन शॉट भेजा था। जिसमें उससे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बहन काफी परेशान लग रही थी। उसने बताया कि उसके हॉस्टल में रहने वाले अजय माली निवासी नेहरूनगर, सुमेरपुर राजस्थान उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसी ने उसके मोबाइल से वीडियो चोरी की थी। वह उसकी मदद करने का नाटक करता रहा। जबकि वह आरोपी ही छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। उसी ने अपने किसी साथी के जरिए ईमेल करके दस लाख रुपये की मांग की थी। उससे ढाई लाख रुपये ठग चुका है। आरोपी तीन साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कानूनी राय लेकर ऑनलाइन ही बयान लेने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें