फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आप में मेयर के दो, पार्षद के लिए 70 लोगों के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी घोषित करने को लेकर कवायद तेज कर दी है। नगर निगम से पार्टी के पास दो और पार्षद पद के लिए 50 वार्डों से करीब 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आम आदमी पार्टी रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष ई. मोहम्मद हैदर ने सोमवार यहां पहुंच कर जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों से फीड बैक लिया।
विज्ञापन

हरथला स्थित पार्टी के रुहेलखंड प्रांत कार्यालय पर पहुंच कर मोहम्मद हैदर ने आवेदन करने वालों से भी मुलाकात कर उनसे चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि नगर निगम में मेयर पद के लिए दो दावेदारों ने आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुछ अन्य लोगों ने भी आज आवेदन किया है। मेयर और पार्षद पद को लेकर प्राप्त आवेदनपत्रों की स्कूटनी कराई जा रही है। उनके बारे में सर्वे भी कराया जा रहा है। प्रांतीय स्तर के नेता अपने स्तर से भी सर्वे करा रहे हैं। एक-दो दिन में निगम के अधिकांश वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें