फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: थ्रेशर की बेल्ट की चपेट में आया छात्र, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। मूंढापांडे के रजौड़ा किन्नर देव गांव में सोमवार को थ्रेशर की बेल्ट की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने पिता के पास खेत पर गया था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

रजौड़ा किन्नर देव निवासी श्रीपाल अपने ट्रैक्टर थ्रेशर से सोमवार दोपहर करीब एक बजे गांव के ही साहू चंद्र के गेहूं निकासी करने गया था। उनके साथ 14 वर्षीय बेटा अभिषेक भी गया था। गेहूं निकासी के दौरान अभिषेक थ्रेशर के पास खड़ा हो गया था। तेज हवा चलने के कारण तिरपाल के साथ वह थ्रेशर की बेल्ट की चपेट में आ गया। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक रमा देवी हाई स्कूल भीतखेड़ा में कक्षा छह में पढ़ता था। मां और बड़े भाई रो रोककर हाल खराब है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाने में इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें