फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गणित के पेपर ने दूर किया विद्यार्थियों का तनाव, बढ़ा आत्मविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दस की परीक्षाओं का आगाज मंगलवार को गणित विषय के पेपर के साथ हुआ। सुबह विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर मिलेजुले भाव थे। कभी वह उत्साहित नजर आ रहे थे और तो कभी पहली परीक्षा को लेकर घबराहट में थे। लेकिन जब वह परीक्षा देने के बाद बाहर आए तो चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि पेपर का स्तर आसान से मध्यम था। इसलिए पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद में सीबीएसई की परीक्षाएं 16 केंद्रों पर शुरु हुई हैं। दसवीं और 12वीं में 10023 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मंगलवार को दसवीं की गणित विषय की परीक्षा थी, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों की बायोटेक्नोलॉजी, इंटरप्रिन्योरशिप, शॉर्टहैंड इंग्लिश और हिंदी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक था। विद्यार्थी सुबह 9:30 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। जिला समन्वयक डॉ. शशि शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के अलावा प्रत्येक परीक्षा कक्ष में घड़ी लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को समय को लेकर कोई असमंजस न रहे। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
यह स्कूल बने हैं केंद्र
केंद्रीय विद्यालय, पीएमएस स्कूल, सेंटमैरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल, एसएस चिल्ड्रेन अकादमी गर्ल्स स्कूल, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, केसीएम स्कूल, वीकेएस पब्लिक स्कूल, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, आरआरके स्कूल, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल, एसएस चिल्ड्रेन अकादमी कांठ रोड, राजेंद्र अकादमी भीकनपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकुरद्वारा, सनशाइन पब्लिक स्कूल ठाकुरद्वारा, डी पॉल स्कूल, एसबीएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सिल्वर ओक अकेडमी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पेपर में सवाल पाठ्यक्रम में से ही आए थे। एक-दो सवालों को छोड़ दें तो अन्य सभी सवालों को समझने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। मैंने सभी सवाल हल कर दिए।
आयुष्मान, छात्र

पहली बार बोर्ड परीक्षा की वजह से घबराहट हो रही थी। सुबह तीन बजे ही जगकर तैयारी करने लगी थी। मैंने सभी सवाल हल कर दिए। अब चिंता की कोई बात नहीं है। शेष सभी परीक्षाएं पूरे आत्मविश्वास से दूंगी।
इला फातिमा, छात्रा
कुछ सवाल मुश्किल थे। उनको समझने में वक्त लगा। अच्छी बात यह है कि मैंने सभी सवाल हल कर दिए। परीक्षा की चिंता की वजह से रात को सही से नींद भी नहीं आया। लेकिन अब उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन

बुशरा, छात्रा

आसान से मध्यम स्तर का पेपर था। पेपर को हल करने के लिए पर्याप्त समय था। मैंने दस मिनट पहले ही पेपर हल कर दिया था।
यश प्रताप, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें