फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान - 2041 की तैयारियों में जुटा एमडीए

Tue, 05 Dec 2017 11:54 PM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मास्टर प्लान की प्रजेंटेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मास्टर प्लान - 2041 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। ताकि 2021 आने से पहले ही नया मास्टर प्लान तैयार होकर पास हो जाए। ताजा मास्टर प्लान 2021 तक के लिए है। जो करीब 11 वर्षों की देरी से लागू हुआ था। मास्टर प्लान 2021 में हुई देरी को देखते हुए प्राधिकरण अब नए मास्टर प्लान को लेकर अलर्ट है।

सात दिसंबर को होने जा रही एमडीए बोर्ड की मीटिंग में मास्टर प्लान के लिए एजेंसी नामित हो जाएगी।मास्टर प्लान 2041 में महानगर की सीमाओं का विस्तार होगा। एमडीए सीमाआें में जो भी इलाका आएगा उसमें भू उपयोग भी तय हो जाएगा। कहां आवासीय कालोनियां हाेंगी और कहां इंडस्ट्रियल एरिया होगा, यह सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


सात दिसंबर को शाम चार बजे कमिश्नर की अध्यक्षता में एमडीए बोर्ड की मीटिंग होने जा रही है। जिसमें मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एजेंसी नामित की जाएगी। बोर्ड मीटिंग के एजेंडे में नए एक्ट के हिसाब से सोनकपुर के किसानों को भूमि अधिग्रहण मुआवजा देने का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट किसानों को वर्ष 2014 में लागू हुए नए भूमि अधिग्रहण एक्ट के हिसाब से मुआवजा देने का आदेश दे चुका है। बोर्ड बैठक में वकीलों की फीस बढ़ाने और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए नई नियमावली लागू करने का एजेंडा भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें