फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे स्टेशन के सामने दो गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, दस यात्रियों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने दो गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, दस यात्रियों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन


छह गाड़ियों ने दो घंटे में आग को किया काबू, मची रही अफरा-तफरी
रेलवे स्टेशन से पीएसी तिराहे तक. उधर डबल फाटक तक लगा लंबा जाम, फंस गए हजारों वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के गेट संख्या दो के सामने बुधवार रात 11.30 बजे दास और विक्रम गेस्ट हाउस में भीषण आग लग गई। दोनों गेस्ट हाउस में ठहरे 10 लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई लेकिन सामान सभी का जल गया। हाईवे किनारे स्थित गेस्ट हाउस से उठती लपटों को देख ट्रैफिक रोक दिया गया। दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग की शुरुआत गेस्ट हाउस के भूतल पर चल रहे पीसीओ में शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते-देखते पहली मंजिल के हॉल तक आग पहुंच गई। आग का विकराल रूप देख आसपास की दुकानों को खाली कराना पड़ा।
रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे किनारे पहली मंजिल पर दास गेस्ट हाउस है। इसमें एक बड़ा हॉल है, जिसमें पांच बेड हैं। यहां लोग ठहरते हैं। नीचे एक पीसीओ है और उसी में मोबाइल पार्ट्स की बिक्री होती है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में जो पता चला है उसके मुताबिक पीसीओ में शॉट सर्किट हुआ है और आग फैल गई। पहले दास गेस्ट हाउस तक आग पहुंची और फिर बगल में विक्रम बिस्तर सप्लायर (गेस्ट हाउस) तक फैल गई। इन दोनों गेस्ट हाउस में पांच-पांच लोग ठहरे हुए थे जो हॉल तक आग पहुंचने से पहले ही निकलकर बाहर आ गए। कुछ ही देर में दोनों गेस्ट हाउस धू-धूकर जलने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास की सभी दुकानों को भी खाली करा लिया गया था। दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। स्थिति यह रही कि रेलवे स्टेशन से पीएसी तिराहे तक और दूसरी ओर डबल फाटक तक लंबा जाम लग गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन गेस्ट हाउस का सभी सामान जलकर राख हो गया। पुलिस का कहना है कि आग से कितने का नुकसान हुआ, अभी इसका आकलन बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। पहले आग पीसीओ में लगी। लकड़ी और प्लाईवुड से दुकान बनी होने के कारण आग ऊपर तक फैल गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। - डॉ. राजीव कुमार पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें