फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले में अब 26 और 30 अक्तूबर को होंगे सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में गरीब बेटियों की शादी के लिए जिला प्रशासन ने सामूहिक विवाह की तिथि अब 26 और 30 अक्तूबर निर्धारित की है। प्रत्येक जोड़े की शादी पर एक लाख रुपये खर्च होंगे। इसी आधार पर सामूहिक विवाह के लिए आए आवेदनों की जांच चल रही है। पहले सामूहिक विवाह के लिए 15 से 17 अक्तूबर तक तिथि निर्धारित थी।
विज्ञापन

डीएन अनुनय झा ने बताया कि 26 अक्तूबर को शहर और 30 अक्तूबर को कुंदरकी क्षेत्र में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। शासन ने 945 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इच्छुक बेटियों और उनके अभिभावकों को ब्लॉक स्तर पर आवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी आठों ब्लॉक में आवेदन लिए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा वाजपेयी ने बुद्धि विहार के एक स्थान का चयन किया है। सीडीओ के माध्यम से आवेदनों की जांच भी कराई जाएगी। पिछले साल बुद्धि विहार और जीरो पॉइंट स्थित एक स्कूल परिसर में सामूहिक विवाह आयोजित किए गए थे। इस दौरान उपहार के सामान देने को लेकर सवाल उठाए गए थे। अंत में जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने एडीओ प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें