कुंदरकी। चिकन फ्राई खाने को कुंदरकी को जा रहे पांच दोस्त हादसे में घायल हो गए। हादसे में घायल मारुति वैन चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। यह भीषण हादसा रात में इमरतपुर सिरसी-ढकिया जुम्मा संपर्क मार्ग पर हुआ है। जहां मिक्सर मशीन से जुड़े ट्रैक्टर से मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर दौड़ कर घटना स्थल आए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त वैन में फंसे चालक इस्लामुद्दीन और उसके दोस्त गुफरान, गुलफाम, मुस्कान और उसका रिश्तेदार को बाहर निकाला और अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जबकि ट्रैक्टर चालक हसनैन भी घायल हुआ है। वैन चालक इस्लामुद्दीन की हालत नाजुक बनीं हुई जोकि मुरादाबाद के निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष कर रहा है। वहीं इस भीषण हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि हादसे के वक्त वाहनों की तेज गति रही होगी।
-
वैन चालक के इलाज में ग्रामीणों ने की मदद
कुंदरकी। मारुति वैन चालक इस्लामुद्दीन के परिवार की आर्थिक स्थिति से ज्यादा ठीक नहीं है, लेकिन उसका इलाज कराने के लिए ग्रामीणों आगे आए हैं। बताते है कि ग्रामीणों ने इलाज के लिए लगभग 80 हजार रुपये की धनराशि से इकट्ठा कर चालक के परिजनों को दी है ताकि उसकी जान बच सके। बताते है कि इस भीषण हादसे में वैन चालक इस्लामुद्दीन से ज्यादा ही गंभीर चोटें आईं हैं जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है जबकि उसके दोस्तों के सामान्य चोटें ही बताई जा रही हैं।
फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं