मैनाठेर। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कार से अगवा करने, दुष्कर्म और जबरन निकाह के मामले में संभल निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के अनुसार संभल कोतवाली क्षेत्र निवासी आरोपी सलीम उसे डिंगरपुर क्षेत्र से जबरन कार में बैठाकर संभल ले गया। आरोप है कि वहां उसे मोहम्मद आमिर के घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर निकाहनामा पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए। पीड़िता द्वारा पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र के आधार पर मैनाठेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।