फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर बरेली में छोड़ आया प्रेमी, युवती ससुराल पहुंची तो मोहल्ले में मच गया हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने जेल जाने से बचने को युवती से शादी कर ली। कुछ दिन उसे अपने साथ रखा। इसके बाद युवक बहाना बनाकर युवती को बरेली में छोड़ आया। शुक्रवार को युवती आरोपी की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची तो हल्ला मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और दोनों को थाने ले आई। यहां दोनों के बीच तय हुआ कि बीस दिन बाद युवक युवती को अपने साथ ही रखेगा।
विज्ञापन

पीड़ित युवती बदायूं के बिसौली थानाक्षेत्र की रहने वाली है। युवती ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले वह बरेली में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सिविल लाइंस क्षेत्र के लोकोशेड पुल के पास रहने वाले युवक से हुई थी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने युवती से कहा कि वह अनुसूचित जाति से है। शादी के लिए परिजन तैयार नहीं होंगे। तब युवती ने बरेली के बारादरी थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी थी। इसके बाद युवक शादी करने को तैयार हो गया था। युवती का कहना है कि दोनों परिवारों की उपस्थिति में बरेली में 18 जून 2020 को कोर्ट मैरिज की गई थी। इसके बाद दोनों बरेली में रहने लगे थे। इसी बीच युवक बदायूं में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी करने लगा। युवती का कहना कि युवक दिवाली पर अपने घर आया था। इसके बाद वापस नहीं गया। युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। शुक्रवार को युवती उसकी तलाश करते हुए युवक के घर पहुंच गई। यहां युवक के परिजन उसके साथ झगड़ा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव का कहना कि युवक ने बीस दिन का समय मांगा है। बीस दिन में अगर वह युवती को अपने साथ रखने को तैयार नहीं होगा तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें