फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बुलेट बाइक और पांच लाख नहीं मिले तो विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि दहेज में बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये न मिलने ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उसके ससुर व देवर की उस पर बुरी नजर है। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने पति, देवर, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह नौ फरवरी 2021 को अमरोहा जिले में मंडी समिति रोड स्थित एक मोहल्ले में रहने वाले युवक से हुआ था। महिला का कहना है कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया, लेकिन शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलेट बाइक व रोजगार के लिए पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। पति की गैर मौजूदगी में देवर ने उसके साथ छेड़खानी की और बुरी नीयत से दबोचा। पति, ननद व सास पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत पर सभी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि वह थाने भी गई, लेकिन वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसएचओ सिविल लाइंस ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें