फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, दस के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 15 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि अधिक दहेज की मांग को लेकर उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। महिला के अनुसार 26 जून को मारपीट में वह बेहोश हो गई थी। महिला की तहरीर पर भगतपुर पुलिस ने पति समेत दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसकी शादी 30 अप्रैल 2023 को थाना टांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी अलीम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद पति अलीम व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले रुपयों की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते थे, पति भी उसे तीन तलाक देने की धमकी देता था। आरोप है कि 26 जून को करीब 11 बजे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसके भाई को फोन कर सूचना दी। इसके बाद उसने उपचार कराया व बाद में मायके आ गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें