फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेटी पैदा होने पर विवाहिता को पीटा और दे दी तलाक

Fri, 11 Sep 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सिसोना गांव निवासी विवाहिता को बेटी पैदा होने और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने तलाक दे दी और ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिसोना निवासी मोबीन की पुत्री तबस्सुम की ओर से बृहस्पतिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि लगभग तीन साल पहले उसकी शादी अमरोहा जिले के थाना रजबपुर अंतर्गत सरकड़ा कमाल गांव निवासी शमशुद्दीन के बेटे सलमान के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सलमान, सास शबनम, ससुर शमशुद्दीन, देवर रईस और ननद रोशनी ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जब उसके मायके वालों ने समझाना चाहा तब धमकी देने लगे कि दहेज की मांग पूरी न होने हम तुम्हारी लड़की को तलाक दे देंगे।
विज्ञापन




तबस्सुम के अनुसार कुछ समय बाद जब उसने एक लड़की को जन्म दिया तब लड़की पैदा होते ही ससुरालियों ने उसका और अधिक उत्पीड़न शुरू कर दिया तथा धक्के देकर घर से निकाल दिया। तबस्सुम का आरोप है कि बीती 20 अप्रैल को उसके पति ने फोन कर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। बीती 28 अगस्त को उसने मायके में ही रहने के दौरान दूसरी बेटी को जन्म दिया। तबस्सुम के अनुसार जब उसने फोन पर अपने पति को दूसरी बेटी पैदा होने की जानकारी दी तब पति ने स्पष्ट कहा कि हमने तुझे तलाक दे दिया है अब हम तुझे नहीं अपनाएंगे। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें