फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने छत से छलांग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दहेज की खातिर ससुरालियों द्वारा मारपीट कर घर से निकाली गई विवाहिता ने मायके में घर की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी मोहम्मद नबी ने अपनी बेटी नईमा का विवाह चार वर्ष पहले अमरोहा के गांव नंगला निवासी फहीम के साथ किया था। शादी में मोहम्मद नबी ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी खर्च किया था। विवाहिता का आरोप है कि दान में दिए गए दहेज से पति व अन्य ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही वह उसे परेशान करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी, जिससे विवाहिता बीमार रहने लगी। कुछ दिन पहले ही ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके मायके वाले उसे बेहोशी की हालत में सड़क से उठाकर बीबीपुर ले आए। उसका उपचार कराया। दो दिन पहले नईमा ने मायके में छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। नीचे गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में मायके वालों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मायके वालों ने ससुराल वालों पर कार्रवाई के लिए छजलैट पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें