फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विवाहिता ने जान से मारने के प्रयास व दुष्कर्म का लगाया आरोप

Thu, 30 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। विवाहिता से ससुराल वालों पर जान से मारने का प्रयास, छेड़खानी व दुष्कर्म के आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी सतपाल अंतिल को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि 2023 में उसकी शादी गाजियाबाद के लोनी निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से उसका पति और ससुराल वाले खुश नहीं हुए। मायके से कार लाने का दवाब बनाते हुए मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। उसे जबरन शौचालय क्लीनर पिलाया और टेबलेट खिलाई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि एक इनमें से आरोपी ने ढाई महीने पहले कमरे में घुसकर उससे छेड़खानी और दुष्कर्म किया। साथ ही पति ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में कांठ पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति सहित ससुराल पक्ष के सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें