फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादीशुदा सिपाही ने धोखा देकर महिला कांस्टेबल से की शादी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कांस्टेबल से शादीशुदा सिपाही ने धोखा देकर शादी कर ली। पीड़िता ने आरोपी सिपाही, उसके भाई समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने सिपाही पर दुष्कर्म करने और जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह बुलंदशहर जिले के एक थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उसकी शादी अमरोहा जिले के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र निवासी सिपाही से 24 फरवरी 2023 को हुई थी। महिला के अनुसार उसका पति भी लखनऊ के किसी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।
महिला का आरोप है कि वह 25 फरवरी 2023 को ससुराल में पहुंची तो पति और ससुराल वालों ने मायके से 10 लाख रुपये और कार लाने को कहा। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला ने पति पर दुष्कर्म और जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। कहा कि ससुराल वालों ने गला दबाकर उसे मारने की भी कोशिश की।
विज्ञापन



महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है। उसने धोखा देकर उसके साथ शादी की है। उसकी पहली पत्नी गर्भवती है। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने पहली पत्नी के साथ रहने की धमकी दी है। मायके में आकर भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर, जेठ सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें