फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर के बाहर खेल रही मासूम को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)। नगर पंचायत ढकिया निवासी मोहम्मद अहमद की बेटी बुसरा (2) की बुधवार सुबह 8:30 बजे कार की टक्कर से मौत हो गई। बुसरा घर के बाहर खेल रही थी, तभी हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। बच्ची के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने ढकिया पीरू निवासी चालक इजाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत ढकिया निवासी मोहम्मद अहमद सऊदी अरब में काम करते हैं। उनकी बेटी और पत्नी परिवार के साथ ढकिया में ही रहती हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे मोहम्मद अहमद की बेटी बुसरा घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान ढकिया पीरू निवासी इजाज कार से दिल्ली से वापस आ रहा था। बुसरा उसकी कार की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत से मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के चाचा शाहिद की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक इजाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें