युवती के शव को जानवरों ने खाया
हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने 20 मई को ही छात्रा की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उसकी लाश को अमरोहा और मुरादाबाद बॉर्डर पर छजलैट क्षेत्र में नदी में फेंक दिया था। युवती के शव को जानवर खा गए हैं। मौके पर पुलिस को खोपड़ी और कुछ हड्डियां ही मिली हैं।
जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए के सैंपल भी लिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी केहर सिंह, प्रमोद, विशेषपाल और जगदीश को जेल भेज दिया।