फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराकर शादी की, चार साल साथ रखने के बाद प्रेमी ने छोड़ दी पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने महिला थाने में अपने पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। युवती ने पति पर धर्म परिवर्तन कराने और चार साल साथ रखने के बाद साथ छोड़ने का आरोप का लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला की रहने वाली है। उसने महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने बताया कि थाना पाकबड़ा में रहने वाले एक युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उस पर दबाव बनाया कि अगर वह धर्म परिवर्तन करेगी तभी वह उसके साथ शादी करेगा। युवती के परिवार ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद युवती ने युवक के साथ शादी करने को धर्मपरिवर्तन कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ शादी कर ली। युवक ने उसे हरथला में किराये पर मकान दिला दिया। इस दौरान युवती ने दो बच्चों को जन्म भी दिया।
युवती का आरोप है कि इसके बाद पति उस पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगा। बीच बीच में वह कई कई दिन तक गायब रहने लगा। पूछने पर कुछ भी नहीं बताता। इसके बाद युवती को पिता चला कि वह अपने परिवार के साथ रहता है। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने पत्नी और बच्चों का ही साथ छोड़ दिया। इसके बाद वह पूरी तरह से अपने परिवार के साथ रहने लगा है। युवती ने बताया कि अब पति उस पर दबाव बना रहा है कि जब वह अपने मायके से दहेज लेकर आएगी तभी उसे वह अपने साथ रखेगा। फोन पर उसने धमकी दी है कि वह दहेज की मांग पूरी नहीं करेगी तो वह उससे संबंध तोड़ देगा। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि पीड़ित के पति और उसके परिवार जनों को मंगलवार को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही सही बात सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें