फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तलाकशुदा महिला से निकाह कर दी तलाक देने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली तलाकशुदा महिला से एक युवक ने निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपी ने दहेज की मांग शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे तलाक देने की धमकी दी और मारपीट कर घर से निकाल दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कटघर के पंडित नगला निवासी शहनाज ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पहले पति से उसका तलाक हो गया था। जिससे उसके तीन बच्चे हैं। तलाक के बाद संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बराही निवासी रिजवान ने महिला से संपर्क किया। 16 मई 2022 को रिजवान ने महिला से निकाह कर लिया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी रिजवान, उसके पिता सत्तार, भाई इरफान, मां रहमत जहां, बहन मेहरीन, नजराना और आले हसन उर्फ भूरा ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 80 हजार रुपये रिजवान ने महिला से ले लिए। इसके बाद भी आरोपी दहेज के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे तलाक देने की धमकी दी और पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि पति समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें