फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएम कार्यालय पर ठेले हटाए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। जीविका बचाओ आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने रेहड़ी व ठेले वालों के साथ शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पर जैन मंदिर, सिविल लाइन से दर्जनों ठेले वालों जबरन हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जीविका बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष हर किशोर सिंह की अगुवाई में समिति के पदाधिकारी व ठेले वाले दुकान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि नगर निगम द्वारा ठेले वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है, लेकिन नगर निगम जैन मंदिर सिविल लाइंस से दर्जनों ठेले वालो को जबरन हटा रहा है। जिससे उनकी रोजीरोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होेंने आरोप लगाया कि नगर निगम वर्षों पुरानी जगह को ठेकेदारों को बेच रहा है। निगम ने जो खोखे बनाए हैं, उन्हें बहुत मंहगें होने के कारण छोटे दुकानदार नहीं ले पा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी उन्हें धमकी दे रहे हैं कि अगर ठेले लगाने बंद नहीं किए तो उनका सामान के जब्त कर लिया जाएगा। जिसके भय से कई लोगों ने ठेले लगाने बंद कर दिए हैं, जिससे उनके घरों में भुखमरी की स्थिति पैदा होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने मांग की कि ठेलों को यथावत लगने दिया जाए। चेतावनी दी कि नगर निगम गरीब ठेले- फड़ वालों को अधिक सताएगा तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इसके लिए 15 जनवरी को आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में ठेले फड़-पटरी वालों दोपहर एक बजे सम्मेलन बुलाया गया है। जिसमें अगली रणनीति तय की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में लालता प्रसाद, जिकरान, शांतिदेवी, गणेश, कैलाश सिंह, तस्लीम, जगराम, महावीर, प्रभा देवी, कमला देवी, राजेंद्र, शकील, मिलिन समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें