फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आई बरात तो आनन फानन में दूसरे युवक से कराया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)/संभल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जहां एक ओर महिलाओं का मान सम्मान होता रहा तो वहीं दूसरी और एक दुल्हन बरात का इंतजार ही करती रह गई। आनन फानन में युवती के लिए दूसरा लड़का तलाशकर निकाह कराया गया। युवती के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां दो बहनों की रविवार को बरात आनी थी। एक बेटी की बारात तो आ गई, लेकिन दूसरी बेटी की बरात नहीं आई। दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी इस बेटी की बरात असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव से आनी थी। जब नियत समय पर बरात नहीं पहुंची तो वह चिंतित हो गए। इसी दौरान दूल्हे पिता का फोन आया कि वो बरात लेकर नहीं आएंगे। कारण न बताने पर वह बुरी तरह घबरा गए और कई लोगों को लेकर दूल्हे के गांव में ही पहुंच गए। युवती के पिता ने बताया कि कोई अनजान व्यक्ति लगातार लड़का पक्ष के लोगों को फोन पर कॉल कर रहा था। धमकी दे रहा है कि अगर बारात लेकर आए तो ठीक नहीं होगा। इस पर उन्होंने बरात लाने से इंकार कर दिया। हालांकि दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना है कि एक युवक ने अपने और इस युवती के आपत्तिजनक अवस्था में फोटो व्हाटएप पर भेजे हैं। वह अपने को उसका प्रेमी बता रहा है और कह रहा है कि युवती भी उसी से शादी करना चाहती है। ऐसे में दूल्हा बने युवक ने बरात लेकर आने से इंकार किया है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने खूब समझाया लेकन वर पक्ष के लोग बरात लाने को तैयार नहीं हुए। उधर आनन फानन में युवती के लिए दूसरा लड़का ढूंढा गया और रिश्ता तय कर दिया गया। देर रात ही उसके साथ निकाह कराया गया। साथ ही दुल्हन के पिता ने मामले की शिकायत पाकबडा पुलिस से भी की है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें