फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धनतेरस पर होगी बाजार की दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। धनतेरस के लिए बाजार में जबरदस्त रौनक है। रंग-बिरंगी रोशनी से शहर नहाया हुआ है। ग्राहकों के उत्साह को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस और दिवाली पर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा, ऑटोमोबाइल से लेकर किराना तक करीब सात सौ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। गाड़ियों, मोबाइल फोन, एलईडी आदि के लिए बुकिंग भी खूब है। सोने-चांदी के अलावा इस बार डायमंड के नए डिजायन के आभूषणों की खूब मांग है। शहरवासी दिवाली का जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार में सोमवार को ग्राहकों भीड़ देखने को मिली।
बाजार गंज, टाउनहॉल, जीएमडी रोड, अमरोहा गेट, मंडी चौक, बुध बाजार से लेकर लाइनपार, नवीन नगर, हरथला और मझोला में भी दोपहर से ही बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंचे। शोरूम से लेकर दुकानों के बाहर तक स्टॉल लगे हैं और अस्थायी दुकानें भी हैं। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को खासा सजाया है।
विज्ञापन


इनसेट...
धनतेरस व दिवाली के बाजार में अनुमानित कारोबार
ऑटोमोबाइल 230 करोड़
सराफा 140 करोड़
बर्तन 90-100
इलेक्ट्राॅनिक्स 80
मिठाई, सूखे मेवे 80 करोड़
कपड़ा 75 से 80 करोड़
वर्जन...
स्टील के अलावा कांसा और पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ी है। प्लेन बर्तनों के बजाय लेजर प्रिंट के बर्तनों की ज्यादा बिक्री हुई है। इसके अलावा पीवीडी गोल्ड (पीतल से ज्यादा सोने की चमक देता है) के बर्तन खूब बिक रहे हैं। पूजा के आयटम में लोटे, घंटी की अच्छी मांग रही है। उपहार में देने के लिए तीन सौ रुपये से एक हजार रुपये तक के बर्तन, लेमन सेट छह सौ रुपये से तीन हजार रुपये के बीच की मांग है। कारोबार पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी बढ़ा है। - अखिल गुप्ता, बर्तन कारोबारी

ग्राहक दस ग्राम तक की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। मॉर्डन डिजायन, अमेरिकन डायमंड की काफी अच्छी मांग है। इसके अलावा ज्यादातर ग्राहक निवेश के लिहाज से सोना खरीद रहे हैं तो उसमें वह प्लेन सोने से बनी रिंग, नेकलेस प्रमुख हैं। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता से भी ग्राहकों ने बुकिंग करवाई है। उपहार में देने के लिए चांदी के ग्लास, प्लेट, लक्ष्मी-गणेश भगवान की मूर्तियां, दीये की भी अच्छी बिक्री है। - देवनंदन अग्रवाल, सराफा कारोबारी

धनतेरस के त्योहार पर वाहन खरीदना लोग काफी शुभ मानते हैं। इसलिए त्योहार के दिन के लिए करीब 50 बुकिंग हैं। 125 सीसी की बाइक-स्कूटी की ज्यादा मांग है। पौने दो सौ गाड़ियां बिकने का अनुमान है। - विपुल मेहरोत्रा, मैनेजर, बाइक शोरूम

धनतेरस के लिए करीब ढाई सौ गाड़ियों की बुकिंग हैं। इसके अलावा लगभग चार सौ गाड़ियों के बिकने की संभावना है। 125 सीसी की गाड़ियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। ग्राहकों को 90 हजार से एक लाख रुपये तक की गाड़ियां पसंद हैं। स्कूटी की भी मांग है। पिछले वर्ष की अपेक्षा 30 फीसदी बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। - राहुल कपूर, स्वामी, बाइक शोरूम
-

ग्राहक सहालग का पैकेज अभी बुक करवा रहे हैं। ऑफर्स में तीन साल की वारंटी चल रही है। इसके अलावा इंश्योरेंस तक दिया जा रहा है। कैशबैक का भी ऑफर है। वॉशिंग मशीन की एक्सक्लूसिव रेंज उतारी है। इसकी कीमत तीन लाख रुपये तक है। नए मॉडल की वॉशिंग मशीन को वॉश टॉवर कहते हैं। इसमें एक साथ कपड़े धोने और सुखाने का प्रयोग कर सकते हैं। टीवी और फ्रीज की भी काफी मांग है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल बाजार में 20 फीसदी का उछाल है। - आशीष सिंघल, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी


धनतेरस और दिवाली मिलाकर छह सौ गाड़ियों की बुकिंग है। मंगलवार को दो सौ गाड़ियों की डिलीवरी की योजना है। सोमवार को 72 गाड़ियां बिकी हैं। सबसे ज्यादा दस लाख रुपये के औसत की गाड़ियों की बिक्री है। गाड़ियों के बाजार में 15 फीसदी की बढ़ोतरी है। सीएनजी गाड़ियां भी बिक रही हैं। - विपिन श्रोत्रिय, चीफ जनरल मैनेजर, कार शोरूम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें