फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र की लहरों में समाया इकलौता बेटा, बेसुध हुए मां-बाप

Sat, 21 Nov 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मां का आशीर्वाद और पिता के ढेरों सपने लेकर अंकुर 19 अप्रैल को घर से सात समुद्र पार दुबई के लिए रवाना हुआ था। अब वह घर लौटने की तैयारी में था। लेकिन उससे पहले ही अंकुर शारजाह के पास समुद्र में फाल्कन मरीन कंपनी के जहाज से नीचे गिर गया। जहाज में मौजूद अन्य अफसरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन



उनकी सूचना पर कोस्ट गार्ड के हेलीकाप्टर और गोताखारों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घटना के तीन दिन बाद पिता को बेटे के डूबने की जानकारी हुई तो परिवार में चीख पुकार मच गई। इकलौते बेटे के लापता होने से जहां मा-बाप को बेसुध से हो गए हैं। वहीं तीनों बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल है।



मझोला के मानसरोवर कालोनी निवासी एसपी शुक्ला केसीएम स्कूल में केमिस्ट्री के प्रवक्ता हैं। घर में पत्नी मीना शुक्ला, तीन बेटियां रजनी शुक्ला, रेनू शुक्ला और दीप्ती शुक्ला हैं। इकलौता बेटा अंकुर शुक्ला ने देहरादून के ग्लोबल मरीन इंस्टीट्यूट से दुबई की फाल्कन मरीन कंपनी में एबील सीमैन के लिए चयन हुआ था।
विज्ञापन



19 अप्रैल को अुकंर दुबई के लिए रवाना हो गय था। 16 नवंबर को अंकुर शारजाह के नजदीक एक समुद्र में जहाज में था। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह जहाज में डेक पर खड़ा था। अचानक समुद्र में तूफान आने के कारण वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया था। इसके बाद साथी अफसरों ने इसकी जानकारी कंपनी के उच्च अफसरों को दी।


इसके बाद समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। कंपनी ने देहरादून स्थित इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर को सूचना दी। इसके बाद 18 नवंबर को परिजनों को हादसे की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। अंकुर के बहनोई संयोग वशिष्ठ ने बताया कि हम लोग कंपनी के अफसरों के संपर्क में हैं। समुद्र में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें