फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से माैसम की तस्वीरें: आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से टूटे तार, आधे शहर की बिजली गुल, आठ ट्रेनें रोकी

Thu, 22 May 2025 01:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में आंधी और बारिश से पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार टूट गए, जिससे एक लाख से अधिक लोग बिजली संकट से जूझे। दिल्ली रोड, बुद्धि विहार, लाइनपार, कांशीरामनगर समेत कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा। दिल्ली व चंदौसी रेललाइन पर पेड़ गिरने से आठ ट्रेनें रास्ते में फंसी रहीं। रेलवे की टीमों ने एक घंटे में मार्ग साफ किया।
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
मुरादाबाद में बुधवार रात आंधी व बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इसके कारण एक लाख से अधिक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड, बुद्धि विहार, खुशहालपुर, लाइनपार, जयंतीपुर, कांशीरामनगर, मानसरोवर कॉलोनी समेत कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद

वहीं आंधी के कारण दिल्ली व चंदौसी रेललाइन पर पेड़ गिर गए। इसके कारण मंडल की आठ ट्रेनें रास्ते में ठहर गईं। बीच सफर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की सात टीमों को पेड़ हटाने में एक घंटे का समय लगा। इस दौरान सद्भावना, नौचंदी समेत आठ ट्रेनें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
रात साढ़े आठ बजे आंधी आने से पहले ही लाइनपार, मानसरोवर व कांशीरामनगर के कई इलाकों में बिजली गुल थी। आंधी के बाद बिजली का लाइनों पर पेड़ गिर गए। इससे आम लोगों व बिजलीकर्मियों दोनों के लिए दोहरी समस्या खड़ी हो गई। शहर के एक चौथाई हिस्से में पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी।

4 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
लाइट न आने के कारण दैनिक कार्यों में परेशानी आई। मानसरोवर व कांशीरामनगर में घरों के इनवर्टर ठप हो गए। रात नौ बजे के बाद बिजलीघरों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। स्टाफ ने बताया कि लाइनों की मरम्मत में समय लगेगा। देर रात 12 बजे के बाद सप्लाई सुचारु हो पाएगी।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
वहीं बुधवार को दिन में भी सीतापुर बिजलीघर से जुड़े असालतपुरा, लाजपतनगर, ईदगाह, अंसारी पार्क आदि इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। रात में भी घंटों बिजली गुल रही तो लोग परेशान हो गए। अधीक्षण अभियंता विजय गुप्ता ने बताया कि बारिश के दौरान भी लाइन स्टाफ मेंटिनेंस कार्य में जुटा रहा। रात 11 बजे तक ज्यादातर इलाकों की बिजली सप्लाई सुचारु हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
रास्ते में ही रोक दी गईं ट्रेनें
रात साढ़े आठ बजे के बाद अचानक आंधी चलने से पेड़ गिरने पर रेल संचालन प्रभावित हो गया। बनारस से दिल्ली जाने वाली महामना एक्सप्रेस रास्ते में रोक दी गई। मुजफ्फरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस आनंदविहार से नहीं चली। पद्मावत एक्सप्रेस गाजियाबाद में खड़ी रही। दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस को पिलखुआ में रोकना पड़ा। नौचंदी एक्सप्रेस गढ़मुक्तेश्वर के पास खरखौदा में खड़ी रही।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
राज्यरानी एक्सप्रेस को काफूरपुर में रोक दिया गया। मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर गजरौला में, सद्भावना एक्सप्रेस पीतंबरपुर में खड़ी रही। जबकि लखनऊ मेल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही देरी से चली। रेलवे की टीम द्वारा ट्रैक साफ करने के बाद रेल संचालन सुचारु हुआ। इसके कारण हजारों यात्री परेशान रहे।

8 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
गर्मी से दिलाई राहत दो डिग्री गिरा पारा
मौसम का मिजाज बुधवार को हर पहर बदलता रहा। दिन में चटख धूप और शाम को बादल छाए। इसके बाद रात को आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है। बुधवार सुबह से मौसम साफ था।

9 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
समय के साथ धूप की तपिश बढ़ती गई। हालांकि शाम होते-होते बादल छाने लगे। रात करीब आठ बजे आंधी चलने लगी और फिर इसके बाद चमक, गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10 of 11
मुरादाबाद में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
वातावरण में सुबह नमी 74 फीसदी थी, जो शाम को 72 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह के समय हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो शाम को बढ़कर 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई।
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पूरब दिशा से बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा और अरब सागर से दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवा की नमी उत्तर भारत में आकर मिल रही है। इसलिए यह बारिश हो रही है। 25 मई तक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें