फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी रहेगी बूंदाबांदी कल जा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गर्मी से परेशान शहरवासियों को बुधवार शाम को मौसम बदलने के बाद राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं और शुक्रवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, तेज हवा चलने से आम की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही तेज धूप खिलने की वजह से शहरवासी गर्मी से परेशान थे। शाम चार बजे के करीब मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में काली घटाएं छा गईं। इसके बाद तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को सुबह के समय वातावरण में नमी 60 फीसदी थी जो शाम को बारिश होने की वजह से 80 फीसदी हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम दिशा से हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाने और बारिश होने का मौसम बना है। गुरुवार को चार से पांच मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार को दो मिली मीटर बारिश का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि तेज धूप खिलते ही तापमान में बढ़ोतरी हो जाएगी। इस बारिश से दलहनी फसल जैसे मूंग और उड़द को काफी फायदा होगा। इसके अलावा सब्जी की फसल के लिए भी बारिश और बूंदाबांदी फायदेमंद है। हालांकि तेज हवा चलने की वजह से आम की फसल को 10 से 15 फीसदी का नुकसान हो सकता है। आम की फसल को पकने के लिए गर्म मौसम की जरूरत होती है। वहीं, इस बारिश से जमीन में नमी आ जाएगी और अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता नहीं रहेगी, इसलिए यदि गुरुवार को पांच मिलीमीटर बारिश होती है तो किसान चारे की बुवाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें