फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अपने ही प्रशासक के आदेश का पालन नहीं करा पा रहे मंडी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवीन फल एवं सब्जी मंडी में मंडी प्रशासक एवं सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बावजूद आढ़तियों को राहत नहीं मिली है। अनधिकृत रूप से मंडी में ठेला और रेहड़ी को मंडी प्रशासन बाहर नहीं निकाल पाया है, जिससे मंडी में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मंडी के आढ़तियों ने मंडी के अंदर अनधिकृत रूप से फल व सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों को बाहर निकालने को लेकर आंदोलन किया था। मंडी सचिव कार्यालय के सामने सब्जी डालकर रास्ता बंद करके धरना भी दिया था। इसके बाद मंडी सचिव संजीव कुमार ने ठेले व रेहड़ी हटवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया था लेकिन इसे लेकर ठेलों व रेहड़ियों को हटाने की कार्रवाई नहीं की। इसी बीच मंडी प्रशासक एवं नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय ने दो फरवरी को मंडी सचिव को निर्देशित किया था कि मंडी से अनधिकृत रूप से लगने वाले सभी सब्जी व फलों के ठेलों को हटवा दिया जाए। लेकिन मंडी सचिव ने अपने ही प्रशासक के आदेश को नजरंदाज कर दिया। परिणाम यह है कि आदेश जारी होने के 15 दिन के बाद भी सचिव ने कोई कार्रवाई नहीं की।

- फल एवं सब्जी मंडी के अंदर लाइसेंसी आढ़ती ही कारोबार करेंगे, अनधिकृत रूप से ठेला रेहड़ी लगाकर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों को बाहर किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को भी लिखा गया है कि पर्याप्त पुलिस मिलने पर ठेलों, रेहड़ियों को बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय कुमार पांडेय, मंडी प्रशासक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें