फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडल के चार केंद्रों पर कल होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चारों जिलों में 2180 परीक्षार्थी होंगे शामिल, आधार कार्ड जरूर रखें साथ
विज्ञापन

लोगो लगाएं

अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 का आयोजन 25 अक्तूबर को मंडल के चार केंद्रों पर होगा। मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा में कुल 2180 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। मुरादाबाद में आईएफटीएम विश्वविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। चारों केंद्रों पर परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड लेकर पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन




रामपुर में हादी एकेडमी, अमरोहा में हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज और संभल में मॉडल लॉ कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। इसमें कक्षा नौ, हाईस्कूल, कक्षा 11 और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र और आधार कार्ड का मिलान करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी प्रवेशपत्र पर दर्ज निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्र पर पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखना जरूरी है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। उनका कहना है कि सपनों का साकार करने के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति बड़ा सहारा है। पिछले वर्षों में छात्रवृत्ति पाने वाले कई छात्र अच्छी शिक्षा लेकर अपना कॅरिअर बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें